विस अध्यक्ष ने पोट्ठ लईका पहल के तहत लाभान्वित बच्चों-से मिले, उनके साथ केक काटकर मानाय जन्मदिन
राजनांदगांव 15 अक्टूबर 2024। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मंगलवार को स्पीकर हाऊस में उनके जन्मदिन पर जिला प्रशासन द्वारा संचालित पोट्ठ लईका पहल के तहत लाभान्वित नन्हे बच्चों एवं उनकी माताओं ने मुलाकात की। विधानसभा अध्यक्ष का यह जन्मदिन खास एवं यादगार बन गया, जब सुपोषण की श्रेणी में आए नन्हे बच्चों के साथ मिलकर केक काटकर उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों को स्नेह एवं आशीष दिया। सभी ने विधानसभा अध्यक्ष को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने पोट्ठ लईका पहल के तहत संवर्धित रेडी टू ईट वितरण का शुभारंभ किया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। स्टॉल में रेडी टू ईट से बने पौष्टिक आहार प्रदर्शित गये थे।
