विधानसभा अध्यक्ष ने सौंपी पीएम आवास की चाबी
राजनांदगांव 15 अक्टूबर 2024। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मंगलवार को स्पीकर हाऊस में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास हितग्राही सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी एवं आवास के लिए नवीन स्वीकृति वाले हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंचों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष को कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने प्रधानमंत्री आवास का मॉडल स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट किया। विधानसभा अध्यक्ष को सभी ने जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। खुशी के इस माहौल में अपने घर की चाबी पाकर हितग्राहियों में प्रसन्नता और हर्ष रहा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के मॉडल प्रदर्शित किया गया।
