सीएम का जगदलपुर एयरपोर्ट पर स्वागत

रायपुर, 15 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुंचे। यहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत वनमंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, सांसद भोजराज नाग, विधायक किरणदेव, विधायक सुश्री लता उसेण्डी, विधायक विनायक गोयल, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,पूर्व विधायक संतोष बाफना, लच्छुराम कश्यप, सुभाऊ कश्यप के साथ-साथ बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., सीसीएफ़ आरसी दुग्गा, कलेक्टर हरिस एस.,एसपी शलभ कुमार सिन्हा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने किया।