मां देतश्वरी के दर पर पहुंचे सीएम, प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि की कामना
रायपुर, 15 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री ॉविष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर राजवाड़ा परिसर स्थित मंदिर में मां दंतेश्वरी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ कमल चंद, वन मंत्री केदार कश्यप , सांसद महेश कश्यप, सांसद भोजराज नाग, विधायक किरण देव, विधायक लता उसेंडी,विधायक विनायक गोयल, विधायक चैतराम अटामी, महापौर सफिरा साहू ने भी मां दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना की।
