प्राकृतिक आपदा, आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

कोण्डागांव,14 अक्टूबर 2024। कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा प्राकृतिक आपदा के प्रकरण में चार लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की है। कलेक्टर द्वारा फरसगांव तहसील के ग्राम लंजोड़ा निवासी दिनेश कुमार नेताम की सर्पदंश से मृत्यु होेने पर माता सुन्दरीबाई नेताम को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिस के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदार को दिए गए हैं।

इन्हें भी पढ़े