प्राकृतिक आपदा, सहायता राशि स्वीकृत
जशपुरनगर 10 अक्टूबर 2024। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। ग्राम जोकबहला निवासी अंजली पन्ना का बिजली गिरने से तीन जून को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके माता रूथ पन्ना बाई हेतु चार लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
