आंगनबाड़ी सहायिका चयन सूची जारी, दावा आपति 17 तक
नारायणपुर, 9 अक्टूबर 2024। महिला एवं बाल विकास परियोजना के रिक्त केन्द्रों के विरूद्ध पद पूर्ति हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के आवेदन 13 अगस्त से 27 अगस्त तक आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदन पर चयन प्रावधान अनुसार योग्यता क्रम के आधार पर मूल्यांकन समिति द्वारा परीक्षण उपरान्त दावा आपत्ति 17 अक्टूबर तक कार्यालयीन समय में डाक पत्र या स्वयं उपस्थित होकर दावा आपत्ति संबंधी सप्रमाण पत्र के साथ आवेदन आमंत्रित कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् किसी प्रकार की शिकायत अथवा दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
