इलेक्ट्रीकल डोमेस्टिक वायरिंग प्रशिक्षण के लिए 25 तक आवेदन
दंतेवाड़ा, 8 अक्टूबर 2024। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गीदम के अनुसार नोडल संस्था शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गीदम में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत व्यवसाय-इलेक्ट्रीकल डोमेस्टिक वायरिंग विषय के प्रशिक्षण हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन चाहा गया है इस संबंध में अभ्यर्थी 15 से 25 अक्टूबर तक संस्था में आकर फार्म भर सकते है।
