राशन दुकान, 20 तक जमा होंगे आवेदन
दंतेवाड़ा, 8 अक्टूबर 2024। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व,दंतेवाड़ा से जारी विज्ञप्ति अनुसार ग्राम परचेली के शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन किये जाने बाबत दुकान आवंटन किया जाना प्रस्तावित है। अतः दुकान संचालन हेतु इच्छुक एजेन्सी यथा वृहदाकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियों, ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, वन सुरक्षा समितियां, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट, सार्वजनिक उपक्रम अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियां एवं प्राथमिक कृषि साख समितियां से विहित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसके लिए उक्त एजेंसियां 20 अक्टूबर तक कार्यालयीन समय में कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दंतेवाड़ा में आवेदन जमा कर सकती है।
