हाई, हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षाओं के लिए टेस्ट, 15 तक जमा होंगे टेंडर
दंतेवाड़ा, 8 अक्टूबर 2024। शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र, छात्राओं का शैक्षणिक साल 2024-25 के लिए शिक्षा में गुणवत्ता सुधार एवं हाई स्कूल हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के उद्देश्य से टेस्ट, परीक्षा श्रृंखला का आयोजन किये जाने हेतु प्रश्न पत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं के मुद्रण हेतु इच्छुक संस्थाओं से निविदा आमंत्रित की जाती है। फर्म, संस्थाओं से निविदा प्रपत्र दिनांक 15 अक्टूबर तक कार्यालय अवधि में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के पक्ष में रुपये दो हजार का ड्राफ्ट जमा कर प्राप्त कर सकते है। निर्धारित प्रपत्र में सीलबंद निविदा लिफाफा दिनांक 15 अक्टूबर (दोपहर 2.00 बजे तक) कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में स्वयं उपस्थित होकर या डाक द्वारा प्राप्त होना चाहिए। निर्धारित समय पर प्राप्त निविदा को समिति के समक्ष दिनांक 15 तारीख को शाम 4 बजे खोला जायेगा। विस्तृत जानकारी तथा नियमावली कार्यालयीन समय पर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में अवलोकन किया जा सकता है। 1 निविदा प्रपत्र विक्रय करने की अंतिम तिथि 15 है। समय 12.30 बजे तक तथा निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 15 तारीख को दोपहर 2 बजे निर्धारित की गई है। निविदा खोलने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है।
