आंगनबाड़ी सहायिका की सूची जारी, दावा-आपत्ति 17 तक

दुर्ग, 7 अक्टूबर 2024। आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 3 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त जानकारी अनुसार अंतिम तिथि तक मिले आवेदनों की स्कूटनी कर सूची नगर पालिक निगम के कार्यालय में चस्पा की गई है। अंतरिम मूल्यांकन पत्रक में वरियता/प्राथमिकता के संबंध में किसी आवेदिका को दावा-आपत्ति हो तो 17 अक्टूबर तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-शहरी में कार्यालयीन समय में दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त तिथि के उपरांत प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नही किया जाएगा।