खाद्य एवं औषधि प्रशासन का नया आफिस उतई में
दुर्ग, 7 अक्टूबर 2024। उप-संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय का संचालन पूर्व में जिला बुनकर संघ संतराबाड़ी में संचालित किया जा रहा था। खाद्य एवं औषधि प्रशासन दुर्ग का नवीन कार्यालय गांधी पुतला के पास नगर निगम रोड उतई टेम्पो स्टेण्ड के पास संचालित किया जा रहा है।
