मेगा जॉब फेयर 15 को, 25 सौ पदों पर होगी भर्ती

रायपुर 5 अक्टूबर 2024। नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा निजी सिक्युरिटी, बैंकिंग, मार्केटिंग, बैंक, होटल, शिक्षण और हॉस्पिटल सेक्टर में 25 सौ पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्टूबर को मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा।
जॉब फेयर का आयोजन छत्तीसगढ़ कॉलेज बैरन बाजार में किया जाएगा। इस मेगा जॉब फेयर में सिक्युरिटी गार्ड (महिला/पुरुष), सुपरवाईजर, लेबर, आर्म गार्डस, सेल्स ऑफिसर, कस्टमर सर्विस, मैनेजर, एजेंट, सर्वेयर, सेल्स पर्सन, प्रमोटर्स, सेल्स ऑफिसर, फिल्ड ऑफिसर, कस्टमर हैण्डलिंग, पर्चेसिंग मैनेजर, एक्सीक्यूटिव, कम्प्यूटर ऑपरेटर, एकाउंटेंट, प्रोग्रामर, जियो प्वाइंट मैनेजर, बिजनेस डेवल्पमेंट ग्राफिक डिजायनर, ट्रेनर, टैली फॉलर, पर्सनल सेकेट्री, वेटर, मैनेजर, स्पोकन इंगलिश, डांस, स्पोर्टस, संगीत टीचर, समस्त प्रकार के टेक्निशियन, नर्सिंग स्टॉफ, वार्ड ब्वाय, बैंक ऑफिस स्टॉफ, इंजिनर्यस आदि पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस मेग जॉब फेयर में 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक से स्नात्तकोत्तर, आई।टी।आई।, डिप्लोमा, कोई भी स्नातक/अन्य अनुभव धारक साक्षात्कार के लिए आमंत्रित है। अधिक जानकारी के लिए आप जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर के दूरभाष नंबर 88178 38877, 93408 24105 और 79991 00525 पर कॉल कर अधिक जनकारी प्राप्त कर सकते है।