एक्सीडेंट में मौत, सहायता राशि स्वीकृत
रायगढ़, 3 अक्टूबर 2024। दो लोगों की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु के बाद एसडीएम द्वारा तहसीलदार के अनुशंसा पर परिवार के वारिसों को 25-25 हजार की वित्तीय सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
अनुविभागीय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम-कसैया तहसील घरघोड़ा निवासी स्व.सुरेन्द्र राठिया की एक को सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती शांति राठिया को 25 हजार तथा ग्राम-कलमी के रहने वाले स्व.परमानंद सिदार की 15 मार्च को सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके पिता भूपतिलाल को 25 हजार की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
