आंगनबाड़ी सहायिका, दावा-आपत्ति 15 तक

रायगढ़, 3 अक्टूबर 2024। बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र बंगलाडीपा सराईपाली में आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद के लिए आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदनों के जांच उपरांत अनंतिम प्राविधिक सूची परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। उक्त सूची के संबंध में किसी भी आवेदिका को कोई आपत्ति हो तो वे 15 अक्टूबर शाम 5.30 बजे तक लिखित में दावा-आपत्ति आवेदन परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ में जमा कर सकते है।