चुनाव, राजनैतिक दलों की बैठक
बलरामपुर 3 अक्टूबर 2024। नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के संबंध में नगरपालिकाओं मेें फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली तैयार/पुनरीक्षित किये जाने के संबंध में आयोग द्वारा जारी समय अनुसूची (कार्यक्रम) एवं प्राप्त दिशा निर्देश से अवगत कराने हेतु राजनैतिक दलों की बैठक उप जिला निर्वाचन कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उप-जिला निर्वाचन अधिकारी शशि चौधरी ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचनहेतु निर्वाचक नामावली से संबंधित जारी कार्यक्रम की प्रति मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई। इसके बाद दलों के प्रतिनिधियों को नगरपालिका, त्रिस्तरीय पंचायत हेतु निर्वाचक नामावली से संबंधित ईआरओ, एईआरओ स्तर पर हो रहे कार्यक्रमों से अवगत कराते हुए अपेक्षित सहयोग हेतु अनुरोध किया गया। साथ ही मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उप-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक अधीक्षक के मोबाईल नंबर उपलब्ध कराया गया। राजनैतिक दलों के अधिकृत पदाधिकारी की ओर से निर्वाचक नामावली एजेंट नियुक्त किये जाने संबंधी प्रपत्र-2 उपलब्ध कराते हुए अभिकर्ता नियुक्त करने हेतु अनुरोध किया गया।
