प्रधानमंत्री आवास, क्यूआर कोड स्केन करके करें शिकायत दें सुझाव
बलरामपुर 3 अक्टूबर 2024। प्रधानमंत्री आवास योजना की मॉनिटरिंग हेतु मुख्यमंत्री के द्वारा धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष ग्राम अभियान मेगा इवेंट के दौरान जिला स्तरीय सहायता केन्द्र का शुभारंभ किया गया। सहायता केन्द्र जिला पंचायत में स्थापित किया गया है। जिसमें सुबह 10 से शाम 5. 30 बजे तक फोन के माध्यम से 7489588724, 07831-273020 में अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत एवं सुझाव दर्ज करा सकते हैं। जिसका निराकरण त्वरित एवं प्राथमिकता से किया जाएगा।
