सहकारिता व उद्योग समिति की बैठक चार को
बलरामपुर 3 अक्टूबर 2024। जिला पंचायत की सहकारिता एवं उद्योग समिति की बैठक 4 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बलरामपुर में आयोजित की गई है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने समिति के सदस्यों को नियत तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है। बैठक में खाद्य-सहकारिता विभाग अंतर्गत सोसायटी के माध्यम से संचालित योजनाओं तथा लक्ष्य एवं उपलब्धि तथा वितरण करने वाली सामग्री की मूल्य/दर की जानकारी, वर्तमान में वितरण प्रणाली के अंतर्गत दिये जाने वाले सामाग्री की उपलब्धता एवं वितरण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य, उपलब्धि, रेशम विभाग द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं, हथकरधा विभाग, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड तथा छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय फोल्डर की प्रति लक्ष्य की उपलब्धि की जानकारी पर चर्चा के साथ ही अध्यक्ष महोदय की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी।
