महात्मा गांधी की जयंती, दिलाई स्वच्छता की शपथ
कोरिया 2 अक्टूबर 2024। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी एवं अधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलाई। अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा कलेक्टर परिसर में सामूहिक श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की गई।
