पवन देव को पुलिस महानिदेशन का रैंक, आदेश जारी
रायपुर 1 अक्टूबर 2024। आईपीएस पवन देव को पदोन्नति देते हुए पुलिसमहानिदेशक का रैंक प्रदान कर दिया गया है। गृह मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी किया है।
गौरतलब है कि जांच के कारण पवन देव की पदोन्नति पर रोक लगा दी गई थी। विभागीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें पदोन्नति दी गई है। पवन देव की पदोन्नति के साथ ही वर्तमान डीजीपी के रिटायर होने के बाद वे इस पद की दौड़ में शामिल हो गए है।
