न्यायालय की भर्ती में गड़बड़ी, दो कर्मचारी निलम्बित
दंतेवाड़ा, 1 अक्टूबर 2024। जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार परिवार न्यायालय दंतेवाड़ा में सहायक ग्रेड-3 एवं स्टेनोग्राफर की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का मामला सामने आया है।इस अनियमितता में न्यायालय के ही 2 कर्मचारियों मिलीभगत पाई गई थी, जिसकी जानकारी मिलने पर परिवार न्यायालय की ओर से एफआईआर दर्ज कराया गया। जिस पर कोतवाली दंतेवाड़ा द्वारा तुरंत कार्यवाही कर संबंधित दोनों कर्मचारियों एवं ती परीक्षार्थियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। साथ ही न्यायालय के संबंधित कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
