आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिका नियुक्ति सूची जारी
दंतेवाड़ा, 1 अक्टूबर 2024। एकीकृत बाल विकास परियोजना गीदम के अनुसार विकासखंड गीदम अन्तर्गत ग्राम पनेड़ा लिंगापारा, मुण्डेर तराईपारा, मुण्डेर स्कूलपारा,, गीदम अटल आवास पारा, कारली पुलिस लाईन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पद की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। प्राप्त आवेदन का निर्धारित मापदण्ड अनुसार पैनल तैयार कर मूल्यांकन समिति द्वारा परीक्षण भी किया जा चुका है। इस संबंध में पैनल सूची परियोजना कार्यालय गीदम एव जनपद पंचायत गीदम तथा संबंधित ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर प्रदर्शित किया जा रहा है। जिसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि होने संबंधी सुधार हेतु अभ्यार्थियों से दावा आपत्ति प्रकाशन दिनांक के सा दिन के भीतर आमंत्रित की जा रही है। ताकि वरीयता के आधार पर नियुक्ति कार्यवाही को अंतिम रूप दिया जा सके। समय सीमा के भीतर अभ्यावेदन प्राप्त नहीं होने की स्थिति में विचार नहीं किया जावेगा।
