स्वच्छता ही सेवा अभियान, विधायक ने मैराथन दौड़ को दिखाई हरी झंडी
दंतेवाड़ा, 1 अक्टूबर 2024। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला कार्यालय से गायत्री मंदिर चौक तक जन जागरूकता मैराथन दौड़, का आयोजन हुआ। शुभारंभ अवसर पर स्थानीय विधायक चैतराम अटामी, द्वारा प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दौड़ में जिला पंचायत सदस्य रामू नेताम, नगरपालिका उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, सरपंच, ग्राम पंचायत चितालंका समस्त विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों एवं यूनिसेफ के साथ-साथ महेन्द्र कर्मा कॉलेज के राष्ट्रीय स्वयं सेवक के छात्र-छात्राओं, युवोदय वॉलेंटियर शामिल हुए, इसके साथ ही अंत में प्रतिभागियों द्वारा स्वच्छता शपथ ली गई।
