स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन दो को
उत्तर बस्तर कांकेर 30 सितंबर 2024। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत दो अक्टूबर को ‘स्वच्छता ही सेवा‘ अभियान के तहत स्वच्छ भारत दिवस समापन एवं सम्मान समारोह का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में सुबह साढ़े दस बजे से किया जाएगा। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने उक्त समापन एवं सम्मान समारोह में संबंधित विभागीय अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
