उद्योग संचालनालय में सहायक संचालकों की पदोन्नति, आदेश जारी
रायपुर 28 सितम्बर। उद्योग संचालनालय में सहायक संचालक/प्रबंधक को पदोन्नति देने की घोषणा की है। यह पदोन्नति विभागीय पदोन्नति समिति की अगस्त की बैठक में की गई अनुशंसा के आधार पर हुई है। पदोन्नति के अनुसार, सहायक संचालक/प्रबंधक को उप संचालक/महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नत किया गया है, जिसके लिए पुनरीक्षित वेतन मेट्रिक्स लेवल 13– 67,300-2, 13, 100 (ग्रेड पे 6600) निर्धारित किया गया है। यह पदोन्नति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी होगी। इस निर्णय से संबंधित विवरण राज्य शासन द्वारा जारी अधिसूचना में दिए गए हैं।
