बहादुर कलारिन सम्मान, आवेदन 10 तक
उत्तर बस्तर कांकेर 27 सितंबर 2024। महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली राज्य की महिला को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से प्रतिवर्ष बहादुर कलारिन सम्मान प्रदान किया जाना है। इसके लिए आगामी 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसके तहत एक महिला को दो लाख की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाता है।
महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सम्मान के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। इसके लिए महिला को पूर्ण परिचय देते हुए महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने के क्षेत्र की सप्रमाण विस्तृत जानकारी उपलब्ध करानी होगी।
