राशन दुकान के लिए आवेदन 10 तक

एमसीबी / 27 सितंबर 2024। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से मिली जानकारी के मुताबिक शासकीय उचित मूल्य दुकान बिछियाटोला, मनेन्द्रगढ़ पिछले साल से अस्थायी व्यवस्था के तहत चल रहा है। जिसका नियमित आवंटन किया जाना है। इसके लिए आदिम जाति सहकारी समिति, बहुउद्देशीय सहकारी समिति, महिला स्वयं सहायता समूह, वन सुरक्षा समिति एवं अन्य समितियों से आवेदन आमंत्रित कर नियमानुसार आबंटन की कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में 10 अक्टूबर पंजीयन प्रमाण पत्र, पासबुक की छायाप्रति एवं अन्य सम्यक दस्तावेज सहित आवेदन किया जा सकता है।