अग्निवीर भर्ती तैयारी, आवश्यक तैयारियां करें पूर्ण-कलेक्टर

रायगढ़, 26 सितम्बर 2024। भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए अप्रैल में सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम घोषित होने के पश्चात दिसम्बर महीने में शारीरिक दक्षता परीक्षण हेतु आयोजित थल सेना भर्ती रैली के तैयारियों के संबंध में गुरुवार को कर्नल एवं डायरेक्टर थल सेना अग्निवीर भर्ती एनपी सेमल्टी एवं कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने बैठक ली।
कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक सुविधाएं समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे उपस्थित रहे।
कर्नल एनपी सेमल्टी ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए 4 से 12 दिसम्बर तक रायगढ़ में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें राज्य के 33 जिलों के लगभग 85 सौ अभ्यर्थी भर्ती रैली में शामिल होंगे। जिसके लिए बोईरदादर स्टेडियम में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित किया जाना है, ताकि सुव्यस्थित रूप से भर्ती रैली आयोजित हो सके। उन्होंने भर्ती रैली के संबंध में जानकारी देते हुए निष्पक्ष भर्ती हेतु अन्य राज्यों के सेना से मैन पॉवर मंगाई जाएगी। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से मैदान पर जरूरी आवश्यकताओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सेना भर्ती की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी भी दी। उन्होंने विद्युत आपूर्ति, हाई स्पीड इंटरनेट, मैन पावर, टेबल चेयर, एम्बुलेंस जैसे अन्य सुविधाओं की आवश्यकता बतायी।
कलेक्टर श्री गोयल ने रनिंग ट्रैक, वाटर प्रुफ पंडाल, बैरिकेटिंग, स्टेज जैसे व्यवस्थाओं के संबंध में पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया। इसी प्रकार विद्युत की निर्बाध आपूर्ति के साथ बैकअप हेतु जनरेटर लगाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार मांग अनुरूप 3 एम्बुलेंस के साथ मेडिकल सुविधाएं सुनिश्चित करने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों के अटेंडेंस एवं अन्य कार्यों के लिए इंटरनेट उपलब्ध करवाने के निर्देश बीएसएनएल को भी दिए। इसी प्रकार बस सुविधा, लाईट व्हीकल हेतु आरटीओ, बैरिकेटिंग एवं पुलिस जवान हेतु पुलिस विभाग को निर्देशित किए। साथ ही फायर ब्रिगेड, स्वच्छता, वाटर टैंक, मोबाइल टॉयलेट, कंप्यूटर ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन जैसे अन्य सुविधाओं के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आगामी 29 नवंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.