पीएम आवास, अब नहीं होगी बरसात में देवीसिंह का दिक्कत, मिला पक्का मकान

गरियाबंद 26 सितम्बर 2024। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि उनका भी अपना स्वयं का पक्का मकान हो। लेकिन कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण से हर किसी का ये सपना पूरा नहीं हो पाता है। ऐसे में गरीब असहाय के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना आज वरदान साबित हुई है। इस योजना के तहत आकांक्षी ब्लॉक गरियाबंद के ग्राम पंचायत कोदोबतर के ग्राम पंटोरा निवासी देवीसिंह को पक्का मकान मिला है, जिससे उनका जीवन बदल गया है। पहले वे कच्ची झोपड़ी में अपने परिवार के साथ रहते थे। बारिश के समय कच्ची झोपड़ी से पानी टपकने एवं घर के टूटने का डर हमेशा बना रहता था। लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के कारण अपने लिए नया मकान नहीं बना रहे थे। उनका सपना था कि दूसरे लोगों की तरह उनके पास भी पक्का मकान हो। उनका यह सपना प्रधानमंत्री आवास योजना ने सच किया। अब उन्हें बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने की समस्या से निजात मिल गई है। उन्होंने कहा कि शासन से मिले पक्का मकान में अब वे सुरक्षित और खुशहाल जीवन यापन कर रहे हैं। इसके अलावा उन्हें मनरेगा, महतारी वंदन योजना, आयुष्मान कार्ड और अन्य योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है। जिससे उनके जीवन स्तर में लगातार सुधार हुआ है, इसके लिए देवीसिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है।