सहायक अभियंता एवं सहायक ग्रेड-तीन पर संविदा नियुक्ती, 10 तक आवेदन

जशपुरनगर 26 सितम्बर 2024। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से दी गई स्वीकृति के आधार पर संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत जिले स्तर पर सहायक अभियंता एवं सहायक ग्रेड तीन संविदा, जनपद स्तर पर विकासखण्ड समन्वयक, तकनीकी सहायक एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर संविदा रिक्त पद के लिए वांछित अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन दिनांक 10 तीरीख तक शाम साढ़े पांच बजे तक आमंत्रित किए गए हैं। जिससे जिले के वेबसाईट में अपलोड कर दिया गया हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाईट का अवलोकन किया जा सकता है। आवेदक आवेदन पत्र में दर्शित किये गये शैक्षणिक योग्यता, आदि प्रमाण पत्रों तथा नवीनतम स्वह स्ताक्षरित फोटो के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर के नाम से पंजीकृत डाक व स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रेषित करना होगा। सीधे एवं ई-मेल के माध्यम से एवं निर्धारित दिनांक व समय के पश्चात प्राप्त आवेदनो पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.