प्राकृतिक आपदा, 12 लाख सहायता राशि स्वीकृत
जगदलपुर 26 सितंबर 2024। कलेक्टर हरीस एस द्वारा प्राकृतिक आपदा पीड़ित तीन परिवारों को 12 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील बास्तानार ग्राम जामगांव निवासी सुरेश गावड़े की मृत्यु सांप काटने से तहसील बस्तर ग्राम पिपलावण्ड निवासी ईश्वरी बघेल की मृत्यु पानी में डूबने से और विकास कश्यप को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।