विश्व पर्यटन दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं
जगदलपुर 26 सितंबर 2024। विश्व पर्यटन दिवस पर 27 तारीख को बादल अकादमी में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्कूली बच्चों के लिए ड्रॉइंग प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दोपहर 3 बजे से 4.40 बजे तक 5 टॉपिक पर पैनल डिस्कशन और 4.45 बजे से 5.30 बजे तक फाइनल सेरेमनी कार्यक्रम रखा गया है।