राशन दुकान के लिए चार तक जमा होगें आवेदन

बलरामपुर 26 सितंबर 2024। विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत पुटसुरा के शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन में अनियमितता पाए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर द्वारा निरस्त कर दिया गया है। उक्त उचित मूल्य दुकानों को नये एजेंसी को आबंटित किया जाना है। अतः इच्छुक संस्था, स्व-सहायता समूह जो उचित मूल्य दुकान पुटसुरा का संचालन करना चाहते हैं, तो वे निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र चार तारीख तक कार्यालयीन समय में कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर में जमा कर सकते हैं। समय-सीमा के पश्चात् आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.