प्रधानमंत्री आवास योजना: अमीरचंत को मिला पक्का मकान

बलरामपुर 26 सितंबर 2024। प्रधानमंत्री आवास से लाभान्वित अमीरचंद प्रजापति की कहानी बहुत प्रेरणादायक है। मिट्टी के दिए बनाकर जीवन गुजारा करने वाले अमीरचंद के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना एक वरदान साबित हुई है। इस योजना की मदद से उन्हें अपना खुद का पक्का घर मिला जिससे उनके सपने हकीकत में तब्दील हुई है। अब अमीरचंद न केवल अपने परिवार के साथ सुरक्षित जीवन जी रहे हैं, बल्कि उन्होंने अपने घर में एक छोटी सायकल एवं गाड़ी पंचर की दुकान भी शुरू कर दी है। यह न केवल उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार कर रहा है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बना रहा है।
वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत ओदारी के रहने वालेे अमीरचंद बताते है कि वे पेशे से कुम्हार है। यही उनकी रोजी-रोटी का साधन है, ऐसे में पक्पका मकान बनाना बहुत कठिन था, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना खुद का घर मिलना किसी वरदान से कम नही है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.