जिले में अब तक औसत 1093.6 मिमी वर्षा

राजनांदगांव तहसील में सर्वाधिक 6 मिमी वर्षा
राजनांदगांव 24 सितम्बर 2024। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2024 से अब तक औसत 1093.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। जिले के सभी 7 तहसीलों में पिछले 24 घण्टों में औसत 2.8 मिमी बारिश हुई। सर्वाधिक वर्षा राजनांदगांव तहसील में 6 मिमी दर्ज की गई। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले 24 घण्टों में डोंगरगढ़ तहसील में 1 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 1 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 6 मिमी, घुमका तहसील में 3.5 मिमी, छुरिया में 2.5 मिमी, कुमरदा तहसील में 5.4 मिमी एवं डोंगरगांव तहसील में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।