प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया जिला जेल का निरीक्षण

कोरिया 23 सितम्बर 2024। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मो० रिजवान खान ने आज जिला जेल बैकुण्ठपुर का निरीक्षण किया तथा जेल में निरुद्ध बंदीयों को जेल में निरुद्ध रहने के दौरान प्राप्त होने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।
प्रधान जिला न्यायाधीश ने निरीक्षण के दौरान जेल से संबंधित इम्फाइस्ट्रेक्चर, बंदीयों के बैरक, बंदीयों के उपयोग हेतु जेल में बने शौचालय की स्थिति, उसकी साफ सफाई की समीक्षा की। प्रधान जिला न्यायाधीश ने बंदीयों को दी जा रही भोजन की गुणवत्ता का जांच किया, बंदीयों से मिलकर उनके समस्याओं को सुना, एवं जेल के अंदर स्थापित स्वास्थ्य क्लीनिक में सीपेज की समस्या पाये जाने पर उसे अभिलंब ठीक कराये जाने के निर्देश जेल अधीक्षक को दिए। प्रधान जिला न्यायाधीश ने जेल में स्थापित लीगल एड क्लीनिक में उपलब्ध सुविधा एवं लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से बंदीयों को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। जिला जेल निरीक्षण के दौरान श्री समीर कूजुर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती अमृता दिनेश मिश्रा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जेल अधीक्षक मोहम्मद शेख आभीद रज्जा, जेल विजिटिंग लॉयर श्री अजय सिंह एवं कम्युनिटी पीएएल०वी० अजय राजवाडे उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.