पात्र आवास मित्रों से 30तक दावा आपत्ति आमंत्रित

एमसीबी 24 सितंबर 2024। जिला पंचायत (डीआरडीए) के जानकारी अनुसार मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखण्डवार आवास मित्र, समर्पित मानव संसाधन के लिए कलस्टर में 01 आवास मित्र, मानव संसाधन का अस्थाई चयन हेतु 12 सितंबर 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदनों का चयन समिति द्वारा सूक्ष्म जांच किया गया। जिसमें जनपद पंचायत भरतपुर अन्तर्गत (पात्र-83 अपात्र-100) कुल 183, जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ में (पात्र-147 अपात्र- 90) कुल 237, जनपद पंचायत खडगवां में (पात्र-127 अपात्र- 57) कुल 184, इस प्रकार कुल 604 प्राप्त आवेदनो में पात्र 357 एवं अपात्र 247 हुए है। उक्त आवेदनों का सूची का प्रकाशन जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की वेबसाईट में अपलोड कराकर 30 सितंबर 2024 दोपहर 02ः00 बजे तक दावा-आपत्ति पंजीकृत डाक, स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रित किया गया है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.