जिला रेडक्रॉस पदाधिकारियों की बैठक 16 को
गरियाबंद 13 सितम्बर 2024। जिला रेडक्रॉस पदाधिकारियों की बैठक 16 सितम्बर को शाम 04 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी। बैठक में राज्य रेडक्रॉस के पदाधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह जनरल सेक्रेटरी श्री एम.के राऊत, चेयरमेन श्री अशोक कुमार अग्रवाल एवं राज्य सचिव डॉ रूपल पुरोहित शामिल होंगे। बैठक में समाज कल्याण विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, खनिज अधिकारी, सीएमएचओ एवं लीड कॉलेज प्रमुख को उपस्थित होने के निर्देश दिये गए है। बैठक में जिला रेडक्रॉस प्रबंध समिति गठन, वर्तमान गतिविधि, सदस्यता अभियान, रेडक्रॉस दवा दुकान, ब्लड सेन्टर एवं एम्बुलेंस का संचालन आदि एजेंडों पर चर्चा की जायेगी।
