जिला वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक के पद में भर्ती के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी

गरियाबंद 11 सितम्बर 2024। जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित गरियाबंद के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति लाटापारा, बेगरपाला, जरण्डीह, जोबा, अकलवारा, अमेठी एवं फिंगेश्वर में प्रबंधक पद की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण पश्चात पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। सूची पर दावा-आपत्ति 16 सितम्बर 2024 तक आमंत्रित किया गया है। वरियता सूची का प्रकाशन 25 सितम्बर को किया जायेगा। वरियता सूची के संबंध में दावा-आपत्ति 30 सितम्बर तक ली जायेगी। अंतिम चयन सूची का प्रकाशन 04 अक्टूबर 2024 को की जायेगी।