गरियाबंद परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी के रिक्त पदों में भर्ती के लिए दावा आपत्ति 19 तक

गरियाबंद, 11 सितम्बर 2024। एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद अंतर्गत ग्राम खरता में 01 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 01 सहायिका तथा ग्राम धवलपुर में 02 आंगनबाड़ी सहायिका कुल 01 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 03 आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों में भर्ती के लिए आवेदन मंगाये गये थे। जिसमें से अनंतिम योग्यता सूची प्रकाशित कर दिया गया है। अनंतिम योग्यता सूची में किसी को दावा-आपत्ति करना हो वह 19 सितम्बर 2024 तक कार्यालयीन समय में आकर दावा-आपत्ति कर सकते हैं। इसके पश्चात् किये गये दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा।