जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ तहसील कार्यालय परिसर जशपुर में

153 आवेदन प्राप्त हुए, 127 आवेदनों का मौके पर किया गया निराकरण
जशपुरनगर 04 सितंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार लोगों की आवश्यकता, शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश भर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिले के तहसील कार्यालय परिसर में आज हुए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। शिविर के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
जन समस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों में कुल 153 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 127 आवेदनों का निराकरण मौके पर किया गया साथ ही हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी भी दी गयी। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। किसानों को किसान किताब, शिक्षा विभाग की तरफ से छात्राओं को साइकिल प्रदान किया गया और दिव्यांगों को बैसाखी एवं व्हीलचेयर दिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

इन्हें भी पढ़े