‘जिला स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव’ का होगा आयोजन

सांस्कृतिक दलों से 10 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित
बालोद, 04 नवंबर 2026/आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले में वर्ष 2026-27 हेतु ’जिला स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जिले के पारंपरिक आदिवासी सांस्कृतिक दलों से 10 नवम्बर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि जिले के इच्छुक आदिवासी सांस्कृतिक दल जिला कार्यालय के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा के कक्ष क्रमांक 62 में कार्यालयीन समय में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े