वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बागबाहरा में स्मृति भवन शिशु वाटिका का किया भूमिपूजन

स्मृति भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए सहयोग की घोषणा
महासमुंद, 4 नवंबर 2026/वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज सरस्वती शिशु मंदिर बागबहरा में स्मृति भवन शिशु वाटिका का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्मृति भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए का सहयोग देने की घोषणा की। इससे विद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार होगा तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।
स्मृति भवन का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में 5795 वर्गफुट क्षेत्र में भूतल पर कक्षाओं का निर्माण होगा, जिसकी अनुमानित लागत 75 लाख 33 हजार रुपए है। इस भवन के निर्माण में विद्यालय के पूर्व छात्र सहयोग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व छात्रों ने एक ही दिन में 30 लाख रुपये का सहयोग प्रदान किया। वहीं द्वितीय चरण में प्रथम तल पर लैब, हॉल एवं गेस्ट रूम का निर्माण प्रस्तावित है, जिसकी अनुमानित लागत 51 लाख रुपये है।

इन्हें भी पढ़े