निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवंबर को

दावा आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 दिसम्बर तक
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी को
महासमुन्द, 21 अक्टूबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के संदर्भ में पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण 02 नवम्बर 2026 तक किया जाना है तथा निर्वाचक नामावलियों का प्रारम्भिक प्रकाशन 12 नवम्बर 2026 को किया जाकर इसी तिथि से आगामी 11 दिसम्बर 2026 तक दावा आपत्ति प्राप्त करने की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही 28 दिसम्बर 2026 तक दावा आपत्ति के निराकरण पश्चात् 04 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सभी तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उक्त कार्यक्रम का स्वीप गतिविधियों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं।

इन्हें भी पढ़े