कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में संभागीय बैठक 23 को
बिलासपुर, 21 अक्टूबर 2026/कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी की अध्यक्षता में खरीफ वर्ष 2026 की समीक्षा तथा रबी वर्ष 2026-27 के कार्यक्रम निर्धारण के लिए संभागीय बैठक 23 अक्टूबर को सवेरे 11 बजे से जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में होगी। बैठक में संभागायुक्त बिलासपुर, संचालक कृषि, उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, पशुपालन, मछली पालन, प्रबंध संचालक बीज निगम, मार्कफेड, बीज प्रमाणीकरण संस्था, अपेक्स बैंक, अनुसंधान सेवाएं, विस्तार सेवाएं, इं.गां.कृ.वि.वि. रायपुर छ.ग., क्षेत्रीय प्रबंधक, नाबार्ड सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।
