जिला पंचायत की स्थायी शिक्षा समिति की बैठक 17 को

कोरबा 16 अक्टूबर 2026/जिला पंचायत की स्थायी शिक्षा समिति की बैठक शनिवार, 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे जिला पंचायत कोरबा के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों और एजेंडों पर चर्चा होगी।
बैठक में पाठ्यक्रम, अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारियों, शौचालयविहीन विद्यालयों तथा अहाताविहीन विद्यालयों की स्थिति की जानकारी सहित अन्य शैक्षणिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़े