नवरात्रि के अवसर पर तुमगांव में इको ग्रुप की पहल, जनप्रतिनिधियों व युवाओं ने किया पौधरोपण

पौधों के संरक्षण का भी लिया संकल्प, पर्यावरण संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का दिया संदेश
महासमुंद। नवरात्रि के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से तुमगांव में इको ग्रुप के आमंत्रण पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने सहभागिता करते हुए पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों ने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि नवरात्रि शक्ति, आस्था और सकारात्मक संकल्प का पर्व है। ऐसे पावन अवसर पर पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश देना समाज के लिए प्रेरणादायी पहल है। बढ़ते प्रदूषण, घटते हरित क्षेत्र और पर्यावरणीय असंतुलन के बीच प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
इस अवसर पर किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानिक साहू, व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेश चंद्राकर, पार्षद गौतम सिन्हा, पीयूष चंद्राकर, मुकेश रात्रे, अजय चंद्राकर, भरत साहू, रोहित साहू, प्रगेश साहू, वैभव साहू, मयंक रात्रे, भूपेंद्र साहू, मनीष कुर्रे, विनय रात्रे, तोरण साहू, तुषार साहू, झलक ध्रुव, साहिल निर्मलकर, भावेश यादव और शौर्य यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि नवरात्रि के अवसर पर कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल का संकल्प लें। वक्ताओं ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही हरित क्षेत्र बढ़ाया जा सकता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित पर्यावरण तैयार किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़े