ग्रामीण विकास कार्यों को गति देने जिला पंचायत सीईओ का सघन मैदानी निरीक्षण

व्ही बी -ज़ी रामजी अंतर्गत श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों पर विशेष जोर
जल संरक्षण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता
बलौदाबाजार,12 अक्टूबर 2026/जिले में ग्रामीण विकास कार्यों को गति प्रदान करने, जल संरक्षण एवं संवर्धन गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-GRAMG) अंतर्गत श्रमिकों को मांग के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल ने सोमवार विभिन्न ग्राम पंचायतों का सघन मैदानी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत रिसदा में गौठान परिसर स्थित नवीन सामुदायिक तालाब निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया । इसी क्रम में जनपद पंचायत पलारी के ग्राम पंचायत सैहा में दो कच्ची सिंचाई नालियों के निर्माण कार्यों तथा धान चबूतरा निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया । ग्राम पंचायत गाड़ाभाठा में गौठान के समीप नवीन सामुदायिक तालाब निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन किया।
वीबी -ज़ीरामज़ी योजनांतर्गत ग्रामीण परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। श्रमिकों की मांग के अनुरूप समयबद्ध रोजगार उपलब्ध कराने, ग्राम पंचायत स्तर पर पर्याप्त श्रममूलक कार्य प्रारंभ करने तथा अधिकाधिक श्रमिकों का नियोजन सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी गई।
इसके साथ ही जल संरक्षण, तालाब निर्माण एवं सिंचाई नालियों जैसे श्रमप्रधान कार्यों के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थायी एवं उपयोगी परिसंपत्तियों के सृजन पर बल दिया गया।
जिला प्रशासन द्वारा रोजगार सृजन, जल संरक्षण, गुणवत्तापूर्ण निर्माण एवं स्थायी ग्रामीण परिसंपत्तियों के विकास को समन्वित रूप से प्राथमिकता दी जा रही है। वीबी-ज़ीरामजी अंतर्गत मांग आधारित श्रमिक नियोजन और विकास कार्यों की सतत निगरानी के माध्यम से ग्राम पंचायतों में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े