प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिकों को दी गई शासकीय योजनाओं की जानकारी
कोरबा : प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिकों को दी गई शासकीय योजनाओं की जानकारीकोरबा, 02 अक्टूबर 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा शहर में घंटाघर चौपाटी परिसर में शिविर सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य शासन की योजनाओं और जिले में हुए विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाना था।
प्रदर्शनी में जिले की विकास योजनाओं, उपलब्धियों और विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की गई। नागरिकों को महत्वपूर्ण शासकीय सूचनाएं दी गईं तथा शासन द्वारा प्रकाशित जनमन पत्रिका का वितरण किया गया।
