सेवा संकल्प अभियान के तहत कोरबा एवं करतला में विशेष शिविर का आयोजन आज

कोरबा, 02 अक्टूबर 2026/राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आम नागरिकों तक विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में 01 अक्टूबर से विशेष शिविर आयोजित किए जा रहें।
इसी क्रम में 03 अक्टूबर को नगर पालिक निगम कोरबा के अंतर्गत टीपी नगर स्थिति निगम कार्यालय एवं जनपद पंचायत करतला अंतर्गत हायर सेकेण्डरी स्कूल फरसवानी में शिविर आयोजित किए जाएंगे। आम नागरिकों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठायें।